पिता के साथ की मारपीट, मामला दर्ज  - CG Sandesh

पिता के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम हरनादादर के पंच कुमार रात्रे ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराया है कि उनके बेटों ने उसके हाथ मुक्का से मारपीट किया है, वह ग्राम हरनादादर में रहता है खेती किसानी रोजी मजदूरी का काम करता है तथा उसकी पूर्व पत्नी के चार लडका एक लडकी है. जिनका  शादी ब्याह कर जमीन जायदात का बटवारा कर दिया गया है.

पंच कुमार रात्रे अपनी पहली पत्नी की मौत होने जाने पर महासमुंद की कांती बाई से दूसरी विवाह किया तथा अपने चार बेटा में से छोटे बेटा बलेश्वर को अपने पास रखा है. जिसकी शादी 11 दिसंबर 2019 को हुई और उसके बाद 12 दिसंबर शादी का दुसरा दिन उसका बडा बेटा होमन रात्रे व मझला बेटा योगेश रात्रे दोनों शराब पीकर आयें और बोले कि छोटा बेटा के लिए धन समत्ति जोड रहे हो हम लोगों के लिए क्या किये हो कहकर गंदी गंदी गाली जान सहित मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किया गया और उसकी पत्नी के साथ भी गाली गलौच व धक्का मुक्की किया जिसके बाद परिवार वालों द्वारा बीच बचाव किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323, 34 एवं 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें