सिनेमाहाल में तलवार दिखाकर लोगो को डराते हुए शराब पीने के लि... - CG Sandesh

सिनेमाहाल में तलवार दिखाकर लोगो को डराते हुए शराब पीने के लिए मांग रहा था पैसे, मामला दर्ज

बसना सिनेमाहाल में तलवार दिखाकर डराने धमकाने व मारने की धमकी दने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि सिटी सिनेमा बसना में 13 दिसंबर को बसना के प्रेमसिंग डडसेना द्वारा सिनेमाहाल में घुस कर तलवार लहराते हुए लोगो को डरा धमका कर मारपीट किया गया  है. तथा जान से मारने की धमकी देकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर वहां आफिस में तोड फोड कर नुकसान कर दिया गया है.

बताया गया कि वह कल शाम को तलवार लेकर आया और पिक्चर देखने आये लोगो से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर शराब पीने के लिए 500 रूपये कि मांग किया, जो नहीं देने पर स्टाफ किशन साहू एवं योगेश साहू को गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट किया एवं तलवार लेकर मारने के लिए दौडाया. जिससे वे जान बचाकर आफीस में घुस गये.

इसके बाद प्रेमसिंग आफीस के दरवाजे का कांच तोड दिया और टेबल कुर्सी को तोड फोड कर दिया, मारपीट करने से किशन साहू के गाल, पीठ एवं योगेश साहू के गाल एवं शरीर पर चोंटे आई है.

बताया गया कि प्रेमसिंग द्वारा आय दिन स्टाफ एवं काम्प्लेक्स के किरायेदारों से गाली गलौच कर मारने पीटने की धमकी देते रहता है तथा शराब पीने के लिए पैसे मांगता रहता है. वह कल भी काम्प्लेक्श के दुकानदारों के साथ गाली गलौच कर मार पीट करने की धमकी दिया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमसिंह के विरुद्ध धारा 294, 323, 327, 427 एवं 506 आईपीसी  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें