पैसे का हिसाब किताब मांगने पर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पैसे का हिसाब किताब मांगने पर मारपीट, मामला दर्ज

ओकेश मिश्रा ने खल्लारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका भाई को दिया पैसा मांगने पर उसके साथ मारपीट किया गया है. उसने बताया कि उसका छोटा भाई मोकेश मिश्रा ओड़िसा कांक्रीट कंपंनी हाड़ाबंद में चैकीदारी का काम करता है जो 11 दिसंबर को को उसके पुत्र के छट्ठी कार्यक्रम था, जिसे उसके भाई ने कर्यक्रम में खर्च करने हेतु 19000/- रूपये दिया था.

जिसके बाद 13 दिसंबर को दोपहर 02:30 बजे जब वह घर मे था उसी समय मोकेश मिश्रा अपने काम से घर वापस आया तो ओकेश मिश्रा में दिये गये 19000/- रूपये का हिसाब किताब मांगा तो मोकेश मिश्रा द्वारा पैसा नहीं बचा है कहकर गुस्से में बोलकर बेल्ट निकालकर ओकेश को  मारने लगा तथा जान से मार देने की धमकी भी दिया.जिसपर पुलिस ने मोकेश के विरुद्ध धारा 323 एवं 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें