मोटर सायकल से गिरकर 11 माह की बच्ची की मौत, मामला दर्ज  - CG Sandesh

मोटर सायकल से गिरकर 11 माह की बच्ची की मौत, मामला दर्ज

पिथौरा मुरई धोवा नाला पुल के पास मोटर सायकल से गिरकर बच्ची की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर को जयप्रकाश ग्राम लम्बर थाना सरायपाली अपनी पत्नी टीकेश्वरी व बच्ची कुमारी नव्या उम्र 11 माह को अपनी मोटर सायकल CG 04 MS 5596 में बैठाकर ग्राम लम्बर से झलप की ओर जा रहा था कि पिथौरा के आगे मुरई धोवा नाला पुल के पास मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसकी पत्नी व बच्ची जमीन पर गिर गये बच्ची के सिर में अधिक चोट लगने से पिथौरा ईलाज हेतु लाया गया.  जिसके बाद डाक्टर द्वारा रिफर करने पर मेकाहारा रायपुर में भर्ती किया गया जहा ईलाज के दौरान कुमारी नव्या का दिनांक 8 दिसंबर को मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 304(A) भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें