पेड़ से टकराई कार, दो की मौत एक गंभीर - CG Sandesh

पेड़ से टकराई कार, दो की मौत एक गंभीर

खल्लारी थाना अंतर्गत आज सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमे कार में सवार 2 लोगों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.    

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक सीजी 08 एएफ 0650 में सवार होकर तीन लोग राजनांदगांव से खरियार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाइवे 353 में कोसरंगी मोड़ के पास चालक ने कार से नियत्रंण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. जससे कार के सामने हिस्से के परखच्चे उड़ गए.

इस दर्दनाक सड़क हादसे में गौतम भंसाली और सुशील भंसाली की मौत हो गई. वहीं चालक दिनेश साहू गंभीर रूप से घायल है. जिसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. घटना के बाद खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें