दो मोटर सायकल आपस में भिड़त, मामला दर्ज
महासमुंद
थाना अंतर्गत ग्राम परसदा में दो मोटर सायकल आपस में भिड़त होने पर मामला दर्ज किया
गया है. टिकेश्वर साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है कि उसका फुफा संतोष
कुमार साहू निवासी सेरीखेडी अपने मोटर सायकल हीरो साईन क्रमांक CG 04 KQ 3392 से अपने साथी मनी राम साहू को
बैठा कर ग्राम लाफिन खुर्द से ग्राम बाना जाने के लिये निकला था. और ग्राम परसदा
के आगे राईस मिल के पास मोटर सायकल सुपर स्प्लेडर क्रमांक CG 06 GJ 3973 का चालक
अपनी मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से उसके फुफा को
जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे उसे चोट आयी है, और घटना के बाद डायल
112 में जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज के लाया गया. मामले में आरोपी चालक के
विरुद्ध धारा 279 एवं 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें