पीकअप ने सायकल सवार को मारी ठोकर, मामला दर्ज
सिंघोड़ा
थाना अंतर्गत ग्राम खम्हारपाली में पीकअप द्वारा सायकल सवार ठोकर मारने पर मामला
दर्ज किया गया है. उग्रसेन पटेल ने शिकायत दर्ज कराया है कि उसका भाई विजय शंकर
पटेल को पीकअप ने ठोकर मार दिया है, विजय शंकर पटेल जो दिनांक 14 दिसंबर को प्रातः
लगभग 10:20 बजे अपने घर से सायकल लेकर बैंक कार्य से सरायपाली जाने के लिये निकला
था. जिसके लगभग 30 मिनट बाद उग्रसेन पटेल को फोन से सूचना मिला कि विजय शंकर पटेल
को सरायपाली जाते समय खम्हारपाली बेरियर के पास पीछे से आ रही पीकअप वाहन क्रमांक CG
06 GK 4615 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर विजय शंकर पटेल
के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है. जिससे विजय शंकर पटेल घायल हो गया. जिसके
बाद 112 वाहन की मदद से उसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया. और मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के
विरूद्ध धारा 279 एवं 337 आईपीसी के तहत अपराध
पंजीबद्ध किया है.