वाट्सएप पर वायरल हुए विडियो की बात को लेकर मारपीट - CG Sandesh

वाट्सएप पर वायरल हुए विडियो की बात को लेकर मारपीट

ग्राम दुर्गापाली के चन्द्रशेखर पटेल ने सरायपाली थाना आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ मारपीट व गाली गलौच हुआ है, उसने पुलिस को बताया कि वह प्राईवेट कंपनी में काम करता है व काम से अक्सर बाहर रहता है. इसी तहत 3 दिसंबर को वह तमिलनाडु से काम करके वापस आया था. उसने बताया कि पूर्व में उसका एक विडियो बदनाम करने के लिये वाट्सएप पर वायरल हुआ था. इसी बात को लेकर गांव के मनोज द्वारा ताना मारकर बदनाम किया जा रहा है. जिसे मना करने पर वह मुझे गंदी गंदी गाली गलौच कर चन्द्रशेखर से झगडा करने लगा. झगडा के समय चन्द्रशेखर भाई अरूण भी वहां पर आया तथा दोनो गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दिए. इसके अवला मनोज के द्वारा दुकान से एक लोहे का बाट पकडकर सिर में मार दिया जिससे चन्द्रशेखर को काफी चोट आई. पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें