गलत संगति के लिए मना करने पर दोस्तों ने की मिलकर मारपीट
सरायपाली
के पुराना मंडी में गलत संगति के लिए मना करने पर दोस्तों ने मिलकर मारपीट व जान
से मारने की धमकी दिया गया है. बुधराम बेहरा ने पुलिस को बताया है कि वह कुटेला चौक
जोगनीपाली में रहता है तथा 15 दिसंबर को 11:30 बजे पुराना मंडी से होकर बाजार जा
रहा था कि तभी उसका भाई राहुल गलत लोगों के साथ घुम फिर रहा था. जिसपर उसने गलत लोगों के साथ घूमने के लिए उसे मना किया तो
इसी बात को लेकर सोनू, विशाल, रामलाल एवं अन्य द्वारा अश्लील गाली देते हुए जान से मार देने की
धमकी देकर ब्लेड एवं चाकू जैसे औजार से मारपीट किया गया हैं जिससे बुधराम के पीठ ,सीना, चेहरा एवं हाथ में चोट लगा है. मामले
में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 506, 294, 324 एवं 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध
कर कार्यवाही किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें