टूल्लू पंप चोरी होने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

टूल्लू पंप चोरी होने पर मामला दर्ज

सांकरा थाना के ग्राम बड़ेटेमरी में टूल्लू पंप चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. जनमणी साहू ने पुलिस को बताया है कि वह अपने खेत में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सब्सीडी पर सोलर पंप लगाया था. इसके बाद जब वह 7 दिसम्बर को प्रातः अपने खेत गया तो देखा कि टूल्लू पंप कीमत करीबन 12000 रूपये है वह वहां नहीं था जो कि कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है. उसने बताया कि बाकी सामान सही सलामत है जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें