शराबी के द्वारा मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज. - CG Sandesh

शराबी के द्वारा मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टोंगोपानी कला में शराबी के द्वारा मारपीट व गाली गलौच किये जाने पर मामला दर्ज किया गया है. भुनेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टोंगोपानी कला में रहता है जहाँ 15 दिसंबर को रात्री करीब 08:45 बजे वह अपने घर के सामने आग ताप रहा था. तभी गांव का नरेन्द्र ठाकुर वहीं शराब पीकर गाली गलौच कर रहा था जिसे गाली देने से मना करने पर वह भुनेश्वर के बांये जांघ एवं दाहिने कान के पास सिर में दांत से काट दिया जिससे उसे चोंट खरोच आकर खून निकलने लगा. इसके बाद पुलिस में शिकायत होने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 323 एवं 324  के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें