30 पौवा अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

30 पौवा अवैध शराब जप्त

बागबाहरा के ग्राम मुनगासेर में पुलिस ने 30 पौवा अवैध शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को मुनगासेर शराब भट्ठी से एक व्यक्ति चार-चार पौवा शराब खरीद कर एक बोरी में 30 पौवा शराब खरीद कर रखा है, पुलिस मुखबीर की सूचना पर अवैध शराब रेड कार्यवाही मुनगासेर पर शासकीय वाहन को दूर खड़ी कर मुनगासेर भुरकुनी मार्ग पर घेराबंदी कर मोटर सायकल सवार को पकड़कर नाम पता पुछने पर वह अपना नाम इन्द्रजीत नायक उम्र 25 वर्ष सम्हर का रहने वाला बतया. बोरी के बारे में क्या है पुछने पर बोरी में 30 पौवा अंग्रेजी जिप्सी फाईन विस्की होना बतलाया जिसे बिक्री वास्ते मुनगासेर से सम्हर घुम कर ले जाना बतलाया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद कलर के प्लास्टिक बोरी में बिक्री वास्ते रखें 30 पौवा शराब तथा परिवहन के लिए मोटर सायकल व दो नग मोबाईल, नगदी 350/रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें