चटपटा पदार्थ उपलब्ध कराकर शराब पीलाने वाले पर हुई कार्यवाही
बसना पुलिस ने 16 दिसंबर को ग्राम सिंघनपुर में मुखबीर की सुचना पर लखपति साव के
दूकान में अवैध रूप से लोगो को चटपटा
पदार्थ उपलब्ध कराकर शराब पीलाने के लिए मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि लखपति साव के दुकान का
घेराबंदी किया गया, जहाँ शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये. एवं एक
व्यक्ति को शराब पिलाते पाया गया जिससे उसका नाम पुछने पर वह अपना नाम लखपति साव
पिता रामजीलाल उम्र 45 साल सिंघनपुर चैक छुईपाली थाना बसना का होना बताया. पुलिस
ने बताया कि आरोपी के दुकान से 02 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की का पौवा जिसकी सील टूटी
हुई उक्त पौवा में 25 -25 एमएल अंग्रेजी शराब भरा हुआ ,04 नग
प्लास्टिक का गिलास जप्त कर आरोपी लखपति के विरूद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत
कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें