शराब के नशे पड़े शराबी पर हुई कार्यवाही
महासमुंद पुलिस ने दलदली रोड नयापारा के पास एक व्यक्ति को शराब के नशे में
मदहोश पाए जाने पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि 16 दिसम्बर को सूचना मिला
की एक व्यक्ति दलदली रोड नयापारा शराब भट्टी के पास शराब के नशे मे मदहोश पडा है
पुलिस सुचना पर मौका में पहुंचकर जहा एक व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर गिर
पड़ रहा था, वहां काफी
लोग इकट्ठा हो गये थे, जिसके पास
जाकर उसे पूछताछ करने पर मुश्किल से वह अपना नाम मोती राम साहू पिता अवध राम साहू
उम्र 25 वर्ष ग्राम भुरका थाना व जिला महासमुन्द का बताया। जिसे वहां मौजूद कुछ
लोगों के द्वारा उसे उठा कर जिला अस्पताल ख्ररोरा ले जाकर शराब पीने का मुलाहिजा
कराया गया, जिसे डाक्टर
द्वारा मोती राम साहू को शराब सेवन करना लेख किया. जिसपर आरोपी मोती राम साहू का
कृत्य अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया गया.