खतरनाक ढंग से आम रोड़ पर ट्रक खड़े करने पर हुई कार्यवाही - CG Sandesh

खतरनाक ढंग से आम रोड़ पर ट्रक खड़े करने पर हुई कार्यवाही

महासमुंद पुलिस ने ग्राम परसदा में एक ट्रक को खतरनाक ढंग से आम रोड़ पर खड़ा किये जाने पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम परसदा आम रोड के पास ट्रक क्रमांक CG 06 M 1682 का चालक युवराज साहू पिता रामा साहू उम्र 29 वर्ष मोगरा थाना व जिला महासमुन्द का अपनी वाहन ट्रक को खतरनाक ढंग से आम रोड पर खडी किये मिला, जिससे आम जनता को काफी परेशानी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. जिसपर पुलिस ने वाहन ट्रक का रजिस्ट्रेशन,परमीट, ड्राइविंग लायसेंस जप्त कर आरोपी चालक का कृत्य अपराध धारा 283 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें