दो मोटर सायकल की आपस में भिड़त, आरोपी चालक पर मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम परसदा में दो मोटर सायकल के आपस में भिड़त होने पर
मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि कन्हैया लाल ध्रुव ग्राम कनेकेरा 8
दिसंबर को अपने काम से तुमगांव अपने मित्र पप्पू निषाद के साथ मोटर सायकल
स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 06 GJ 3973 से गया था और काम करके शाम करीब 07:30 बजे
वापस घर कनेकेरा के लिये वापसी के दौरान ग्राम परसदा के आगे राईस मील रोड के पास महासमुंद
की ओर से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 KQ 3392का चालक द्वारा
अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कन्हैया लाल ध्रुव की मोटरसायकल
को जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उसे व
उसके साथी पप्पू को भी हाथ पैर में चोट आयी. जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध
धारा 279 एवं 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.