नहाने के लिये तालाब जा रहे युवक की मोटर सायकल से एक्सीडेंट ह... - CG Sandesh

नहाने के लिये तालाब जा रहे युवक की मोटर सायकल से एक्सीडेंट होने से हुई मौत.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम माधोपाली में 11 दिसंबर को हुए मोटर सायकल एक्सीडेंट से मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने एक्सींडेट का जांच करने पर पाया कि 11 दिसंबर को मृतक घुण्डु बरिहा अपने सायकल से नहाने के लिये तालाब जा रहा था, इसी दौरान तालाब किनारे रोड पर वाहन मोटर सायकल क्रमांक cg 06 C 8844 का चालक बृजलाल यादव निवासी केना के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर घुण्डु बरिहा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे घुण्डु बरिहा को चोट लगने से बेहोश हो गया जिसे उपचार हेतु सरायपाली लाया गया उपचार के दौरान ही उसका मृत्यु हो गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के विरूध धारा 304(A) आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें