छोटा हाथी वाहन द्वारा मोटर सायकल को ठोकर, मामला दर्ज.
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम फुसराडीह में छोटा हाथी वाहन द्वारा मोटर
सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को सिरपुर
की ओर से आ रही मोटरसायकल को कुहरी तरफ से जा रही टाटा छोटा हाथी का चालक अपनी
वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटरसायकल को फुसेराडीह मोड के पास
पक्की सडक में सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटरसायकल हीरो
होण्डा सुपर स्पेण्डर क्रं. CG 04 DJ 6694 क्षतिग्रस्त हो गया तथा
मोटरसायकल में बैठै व्यक्तियों के हाथ पैर, चेहरा ,शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई है जिसे 112 वाहन से ईलाज
हेतू शासकीय अस्पताल तुमगांव भेजा गया. मौके पर खडी टाटा छोटा हाथी क्रमांक CG 04 JB 8091 के चालक को नाम पता पूछने पर वह अपना नाम अजय कुमार रात्रे
पिता केशराम रात्रे उम्र 42 साल निवासी सिरपुर थाना
तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
जिस पर पुलिस ने धारा 279 एवं 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.