स्टम्ट तथा बेट को लहराते हुये दी जान से मारने की धमकी, मामला... - CG Sandesh

स्टम्ट तथा बेट को लहराते हुये दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बागबाहरा के गणेशपारा में एक व्यक्ति से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि 17 दिसंबर के रात्री करीब 9 बजे को ललित महानंद, राज कुमार महानंद,  महेश महानंद  व  कुंती महानंद द्वारा संजय के घर के सामने गली में गाली गलौच किया जा रहा था. जिसपर संजय आवाज सुनकर घर से निकला तो वे चारो लोग एक मत होकर गाली गलौच करने लगे तथा धक्का मुक्की करते हुए वे लोग क्रिकेट का स्टम्ट तथा बेट को लहराते हुये जान से मारने की धमकी दिये. जिसपर पुलिस ने संजय के शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 506, 323 एवं 34 आईपीसी का भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें