पेट्रोल पंप के सामने से 23 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त
बसना पुलिस ने 17 दिसंबर को मुखबीर की सूचना
पर पेट्रोल पंप के सामने बिटांगीपाली में एक व्यक्ति से अवैध रूप से शराब बिक्री
करने हेतु रखे जाने पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर द्वारा बताये
स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध शराब रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया
जिसका नाम पता पुछने पर वह अपना नाम सुधीर पांडे पिता सुबेलाल पांडे उम्र 24 साल निवासी
बिटांगीपाली बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक प्लास्टिक झोला मे रखे 23 पौवा जम्मू
स्पेशल गोवा अंग्रेजी शराब कीमत 1840 रू रूपये को जप्त आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा
34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें