5 लोगों पर आम जगहों पर शराब पीकर पाए जाने से कार्यवाही - CG Sandesh

5 लोगों पर आम जगहों पर शराब पीकर पाए जाने से कार्यवाही

महासमुंद पुलिस ने 17 दिसंबर को 5 लोगों पर अलग-अलग जगहों से शराब पीकर मदहोश पाए जाने पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि पिटियाझर रिवाडिल स्कूल के पास महासमुंद में आम जगह पर शराब सेवन कर रहे किशन यादव पिता भानू यादव उम्र 22 वर्ष को, बेमचा भाठा बजरंग बली मंदिर के पास से जितेन्द्र देवांगन पिता सत्य नारायण देवांगन उम्र 34 वर्ष व रेमलाल चक्रधारी पिता नेकराम चक्रधारी उम्र 20 वर्ष पचेडा थाना खल्लारी, शारदा मंदिर के पाससे राहूल गुप्ता पिता स्व0 छेदीलाल गुप्ता उम्र 48 वर्ष व राजकुमार महंत पिता मेहत्तर दास महंत साकिन जामगांव थाना फिंगेश्वर को आम जगह में शराब पिए जाने के कारण डाक्टरी मुलायजा कराया गया जिसमे शराब पिए हुए पाए जाने पर पुलिस ने सभी पर अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें