सोने चाँदी के दुकान पर हुई चोरी - CG Sandesh

सोने चाँदी के दुकान पर हुई चोरी

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम झलप मे शांति ज्वेलर्स नाम से स्थित सोने चाँदी के दुकान में चोरी होने पर शिकायत दर्ज करवाई गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि दोपहर करीबन 12:00 बजे के आसपास दो व्यक्ति शांति ज्वेलर्स दुकान मे सोने का लाकेट खरीदने आये थे जिसे लकेट दिखाया जा रहा था, लेकिन वे लोग कुछ सामान खरीदे बगैर चले गये.

इसके कुछ देर बाद दुकान के शो केस मे रखे एक प्लास्टिक का डिब्बा जिसमें सोने का जेवर रखा था दिखाई नहीं देने पर दुकान मे लगे सीसीटीव्ही फूटेज चेक किया गया जिसमे आये हुए व्यक्ति मे से एक व्यक्ति प्लास्टिक के डिब्बा को चुराते हुए दिखाई दे रहा है जिसमें चोर ने 01 नग सोने का पुरानी हार वजनी 10 ग्राम, 02 नग लाकेट वजनी 1.5 ग्राम एवं 03 नग फुल्ली वजनी 01 ग्राम जुमला किमती 35000 रूपये को चोरी कर ले गया. जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें