पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट
ग्राम खोखसा निवासी तुलाराम सागर ने बसना थाना
में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि 17 दिसंबर को प्रातः 08.00 बजे वह ग्राम के नकुल
साहू के खेत खीरसाय चैहान के साथ ईंट बनाने गया था और शाम को छुट्टी होने के बाद
करीबन 07.00 बजे नकुल साहू के घर खाना खाकर अपना घर जा रहा था उसी समय पुरानी
रंजीश को लेकर ग्राम का मुकेश सागर, प्रदीप सागर,
राजकुमार सागर तथा होरीलाल सागर एक राय होकर गालियां देते हुए उसके
साथ मारपीट किये और सभी जान से मारने की
धमकी दिये. उसने बताया कि इस घटना से उसके सर से खून निकलने लगा. जिसपर पुलिस ने
आरोपी मुकेश सागर, प्रदीप सागर,
राजकुमार सागर व होरीलाल सागर के विरुद्ध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी के
तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें