6 लीटर अवैध शराब जप्त
महासमुन्द थाना अंतर्गत छिपियापारा में ईमली
झाड़ के नीचे एक व्यक्ति से कुल 6 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 18 दिसंबर को मुखबीर से सूचना
मिला कि छिपियापारा ईमली झाड़ के नीचे एक व्यक्ति रोड के किनारे मे अवैध रूप से
बिक्री के प्रयोजन से एक सफेद कलर के प्लास्टिक बोरी में रखा है. जिसपर पुलिस
छपिया पारा इमली झाड़ के पास पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया नाम पता पूछने
पर वह अपना नाम रवि कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार दास पिता आचल दास उम्र 43 वर्ष
छिपियापारा निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 21 पौवा
गोवा स्पेशल विस्की अंग्रेजी शराब कीमत 1680 रूपये एवं 15 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती
902 रूपये कुल मिलाकर 6 लीटर कीमत 2580 रूपये को पुलिस ने जप्त कर आरोपी के
विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.