घर के बहार से मोटरसायकल की चोरी - CG Sandesh

घर के बहार से मोटरसायकल की चोरी

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में घर के बहार से मोटर सायकल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है. भैयाराम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह उसकी सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DW 9948 14 दिसंबर को शाम करीबन 05:45 बजे गांव के सुखराम ध्रुव के घर गया था. जहाँ उसके घर के बाहर गली में उसने मोटर सायकल को खड़ी किया था और  सायकल की चाबी नहीं निकाल पाया था,  कुछ समय बाद उसके घर अंदर से बाहर आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल जहां खड़ी की थी. जिसे लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला. उक्त मोटर सायकल कीमत 20,000 रूपये बताई गई है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें