लोहे के कटार हमला, मामला दर्ज
बोईरमाल निवासी कन्हैया
चैधरी ने सिंघोडा में अपने साथ हुए मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. उसने पुलिस को
बताया है कि 18 दिसंबर को वह प्रवीण कुजुर के साथ मोटर सायकल से सरायपाली गया था,
गांव के पहले रोड़ किनारे गोविंद के मुर्गा दुकान के सामने वह मुर्गा खरीदने के
लिये दोपहर करीब 1 बजे रूका था. जहाँ गाँव का मुरारी नायक उसे देखकर पुरानी रंजिश
की बात को लेकर दुकान में रखे लोहे के कटार को उठाया और बोला कि आज तुझे जान से
मार दुंगा कहकर मुझे जान से मारने की नियत से हाथ में पकडे लोहे के कटार से कन्हैया
चैधरी पर वार कर चोट पहुंचाया. जिसके बाद मुर्गा दुकान के मालिक गोविंद ने डायल 112 को बुलाकर उसे
ईलाज हेतु सरायपाली भेजा. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 307 आईपीसी के
तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें