बलौदाबाजार : वन मंडल कार्यालय को ग्रामीणों ने घेरा, चीतल शिकार के संदिग्ध ब्यक्तियों को छोड़ने पर मामला हुआ शांत.
विगत दिनों चीतल शिकार के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं 2 आरोपी अभी भी फरार है. वन विभाग के टीम द्वारा चीतल शिकार में सहयोगियों की भूमिका निभाने वालो पर पूछताछ करने हेतु चार ब्यक्तियो को जिसमे अश्वनी यादव, बीरेंद्र ठाकुर, ईश्वर चौहान, छोटूराम दीवान को बुधवार को पूछताछ करने के लिए बुलाया गया.
पूछताछ के दौरान और भी ब्यक्तियो के नाम आया जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई. इनकी गिरफ्तारी न हो और इनके बताये अनुसार उन ब्यक्तियो का भी गिरफ्तार होने की आशंका के मद्देनजर चार गांव के ग्रामीणों को गुरूवार को सुबह बार बुलाया गया, जिसमे ग्राम ढेबी के जनपद अध्यक्ष पति बेदराम बरिहा, पाड़ाडाह से मंगतूराम जगत, बार से पूर्व सरपंच रामचरण यादव सरपंच संपत ठाकुर के अगुवाई में वन मंडल कार्यालय को करीब 100-150 ग्रामीणों के साथ घेर लिया गया.
पूछताछ के लिए संदेही ब्यक्तियो को छोड़ने हेतु कहा गया, बात आगे बढ़ती गई भीड़ ने प्यारे लाल मिश्रा रिटायर्ड डिप्टीरेंजर को धक्का मुक्की करते हुए एसडीओ ऑफिस में घुस गए. आक्रोशित भीड़ को देखते हुए श्री मिश्रा के द्वारा बया चौकी राजदेवरी थाने से दलबल बुला लिया गया जिसमें भारी मात्रा में पुलिस पहुची.
विभाग के कर्मचारियो में दहशत का माहौल है, विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि कुछ ग्रामीण नेताओ को इस बात का डर है कि कही पूछताछ में और भी आदमी जो संलिप्त है नाम न आ जाये इस वजह से कार्य को प्रभावित करने हेतु ग्रामीणों को इकट्ठा किया गया. क्योंकि बेदराम बरिहा निवासी ढेबी के ग्राम में सेंचुरी जमीन को कब्जा कर खेती किया गया है, सेंचुरी जमीन को कब्जा करने में बेदराम का सहयोगी भूमिका बताया जा रहा है, मामला की छानबीन किया जाना है, इस मामले में कड़ा रुख करने के पहले ही अपनी राजनीति लाभ लेने के लिए ये कृत्य किया गया है, ये विभागीय अधिकारी का कहना है.
वन विभाग के द्वारा के कर्मचारियों को सहयोग करने के बजाय बचाने हेतु इस ढंग से घेराव करना जांच को प्रभावित करना गलत है, इस ढंग से आक्रोश ब्यक्त करने से वन्य प्राणियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान उठता है, एसडीओ मिश्रा ने बताया कि इतनी भीड़ और अचानक आक्रोशित होने से हमारे कर्मचारी भयभीत है, हमने सुरक्षा हेतु पुलिस को सूचना दे दी है. चीतल प्रकरण में कार्यवाही जारी है, इसके साथ ही और अन्य प्रकरणों में कार्यवाही की जावेगी.