बलौदाबाजार :- लकवाग्रस्त शिक्षक का फरियाद कोई विभागीय अधिकार... - CG Sandesh

बलौदाबाजार :- लकवाग्रस्त शिक्षक का फरियाद कोई विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नही.

कसडोल विकासखंड के दूरस्थ ग्रामीण अंचल में संचालित स्कूल प्राथमिक शाला करमेल का शिक्षक डी0 आर0 साहू विगत पांच साल से लकवाग्रस्त है, लकवाग्रस्त होने के कारण करमेल में भी निवास नही कर सकता, क्योकि कब क्या परेशानी हो जाय आनन फानन में डॉ. का सहारा लेना पड़ता है, और ग्रामीण इलाका होने के कारण डॉ0 की सुविधा नही होने के कारण स्कूल से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम में जहा इनका निवास है परिवार साथ रहना पड़ता है।

इस कारण विभाग के अधिकारियों को अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए ब्यवस्था या ट्रांसफर हेतु आवेदन देते थक गया, किन्तु कोई सुनने को तैयार नही, इस परिस्थिति में भी स्कूल जाना , यह स्कूल में सिर्फ ये ही एक शिक्षक है, और कक्षा 1 से 5 वी तक इन्ही को देखना है, विभाग के अधिकारियों को जंगल क्षेत्र में संचालित स्कूल को देखने की फुर्सत नही बच्चो की गुणवत्ता की बात कहते है, इस तरह से लापरवाही से अधिकारियों को क्या लाभ मिलता है ये तो वही जाने लेकिन बच्चो का भविष्य जरूर अंधकार हो रहा है।

शिक्षा विभाग कागजो में बढ़िया बढ़िया लेख लिखते है सब पढ़े सब बढ़े। करमेल शिक्षक का कहना है किसी आदमी द्वारा विभाग के शिक्षाआधिकारी को सूचना दिया गया कि साहू सर स्कूल नही आते, खबर मिलते ही4 घंटे के अंदर स्कूल पहुच गए, और परेड ली। आज समस्या है विभागीय कमजोरी है तो चुपचाप चले गए शिक्षक की ब्यवस्था की बात आई तो आश्वाशन आज 3 साल हो गया स्कूल आश्वाशन से चल रहा है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें