कार चालक की लापरवाही से हुई थी मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

कार चालक की लापरवाही से हुई थी मौत, मामला दर्ज

खल्लारी थाना के कोसरंगी नाला के पास 15 दिसंबर को पेड़ से टकरा कर कार में सवार 02 लोगो की मौत हो गई जिसमे पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मृतक गौतम भंसाली एवं मृतक सुशील भंसाली का मर्ग जांच किया गया जिसमे पाया गया कि वाहन कार डब्ल्यु आर0व्ही0 कार क्रमांक सीजी 08 ए.एफ. 0650 का चालक दिनेश कुमार साहू राजनांदगांव से खरियार रोड उडीसा जाते समय अपने कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कोसरंगी नाला के पास रोड किनारे पेड़ से टकरा कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार पीछे बैठे गौतम भंसाली एवं सुशील भंसाली के हाथ, पैर, चेहरे एवं सिर मे गंभीर चोटे आई जिन्हे उपचार हेतु आर0एल0सी0 अस्पताल महासमुंद ले जाया गया था जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर दोनो को मृत घोषित कर दिया गया. सम्पूर्ण जांच पर कार चालक दिनेश के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विेवचना मे लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें