महिला ने दर्ज कराई मारपीट की शिकायत  - CG Sandesh

महिला ने दर्ज कराई मारपीट की शिकायत

संगीता मांझी ने महासमुंद थाना में शिकायत दर्ज करायी है कि 19 दिसंबर को शाम 7 बजे उसके साथ परिवारिक विवाद झगड़ा को लेकर गाली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है जिससे उसे गंभीर चोट आयी और डायल 112 वाहन के द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद में उपचार के लिए लाया गया. महिला ने बताया है कि उसका पति आये दिन उसके साथ विवाद झगड़ा करता रहता है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जयदेव मांझी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें