निर्दलीय प्रत्याशी को पैसा बांटने से मना करने पर की मारपीट
बागबाहरा वार्ड नं 15 में निर्दलीय
प्रत्याशी को पैसा बांटने से मना करने पर गाली गलौच व मारपीट करने का मामला सामने
आया है. नरोत्तम देवांगन ने पुलिस को बताया है कि वह वार्ड नं 15 दैहानीभाठा में
रहता है, जहाँ 20 दिसंबर को करीबन रात्री 10:00 बजे केशव निषाद (तराजू
छाप) जो शीतला मंदिर के पास लोगों को रिझाने के लिए पैसा बांट रहा था जिसे उसके द्वारा
मना किये जाने पर नाराज होकर मना करने वाले कौन होते हो कहकर गाली गलौच देते हुए नरोत्तम
देवांगन के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिससे उसके कमर में चोट आयी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी केशव निषाद के विरूद्ध अपराध धारा
294, 323, 506 आईपीसी के तहत कायम
कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें