स्कूटी चालक ने ढाई वर्ष की बच्ची को मारी ठोकर
महासमुंद के नयापारा में ढाई वर्ष की बच्ची को स्कूटी चालक द्वारा
ठोकर मारकर फरार होने का मामला दर्ज किया गया है, मुकेश सोनकर ने पुलिस को बताया
कि 20 दिसंबर को शाम 07 बजे घर के पास तारणी मंदिर के सामने मेरी लड़की
खुशी सोनकर उम्र ढाई वर्ष की खेल रही थी, तभी अटल चैक तरफ
से आ रही स्कूटी क्रमांक CG 06 GL 5550 का चालक अपने स्कूटी को तेज एवं लापरवाही
पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट करने से उसकी लडकी खुशी सोनकर की कमर, पैर एवं होठ में
चोट लगी जिसके बाद स्कूटी चालक तारणी मंदिर के पास स्कूटी छोडकर भाग गया. जिसपर पुलिस
ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279, 337 आईपीसी के तहत अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें