चुनाव के संबंध में तुम पैसा बांट रहे हो कहकर मारपीट, मामला दर्ज
मदन देवांगन ने बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि 21 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे डीएम पारा वार्ड नं 14 जहाँ से उसकी पत्नी निर्मला देवांगन चुनाव लड़ रही है वहां पर वह मतदाताओं से मतदान के लिए आग्रह कर रहा था, उसी समय परमानंद साहू और उनका पुत्र दीपक साहू जो आया और चुनाव के संबंध में तुम पैसा बांट रहे हो कहकर दोनों एक राय होकर गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए मदन देवांगन को जमीन में पटककर मारपीट किया तथा मर्डर कर देंगे कहकर धमकी देने लगा. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34, 506, 294 एवं 323 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.
वहीं परमानंद साहु ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी गोदावरी साहू वार्ड नं0 14 फुलवारीपारा में पार्षद चूनाव में प्रत्याशी है, उसने बतया कि वह 11:30 बजे मतदान करने पब्लिक स्कूल जा रहा था तभी मण्डी के पास वार्ड नं0 14 फुलवारीपारा के निर्दलीय उम्मीदवार निर्मला देवांगन का पति मदन देवांगन ने बोला की मेरे विरोधी पक्ष का आदमी जा रहा है और गाली गालौच करते हुये उसे जान से मारने की धमकी दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.