पैदल यात्री से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

पैदल यात्री से अवैध शराब जप्त

बसना पुलिस ने ग्राम उमरिया में पैदल यात्री से अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 21 दिसंबर को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध शराब बैग में रखकर बिक्री करने वास्ते भंवरपुर से ग्राम उमरिया जाने वाली मार्ग पर पैदल जा रहा है, जिसपर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम नितेश भोई पिता जगन्नाथ भोई ग्राम बस्ती सरायपाली का निवासी होना बताया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक काला रंग की बैग के अंदर 15 पौवा बाम्बे गोवा शराब अंग्रेजी एवं दो बाटल देशी प्लेन मदिरा शराब कीमत 3160/- रूपये जप्त कर आरोपी का के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें