टोल प्लाजा के लाईन में खड़ी ट्रक को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज
पटेवा
थाना अंतर्गत टोल प्लाजा ढांक में लाईन में खड़ी ट्रक को एक दूसरे ट्रक द्वारा पीछे
से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया है. सैय्यद मुस्तफा ने पुलिस को
बताया कि वह अपने ट्रक क्रमांक MH 20 EG 5992 को औरंगाबाद से 20 दिसंबर को लोहा भरकर रांची
के लिए निकला था. और 22 दिसंबर को करीब 02:00 बजे रात्री टोल प्लाजा ढांक NH 53
रोड में अपने ट्रक को लाईन में लगाया हुआ था. उसी दौरान पीछे से ट्रक क्रमांक WB 33 D 7303 का चालक तेजी एवं लापरवाही से अपने
ट्रक को चलाकर पीछे से एक्सीडेंट कर दिया जिससे सैय्यद मुस्तफा के ट्रक को काफी
नुकसान हुआ. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279 एवं 337 आईपीसी के तहत अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें