बागबाहरा नगरपालिका में सबसे अधिक भाजपा का 6 वार्डों में कब्ज़... - CG Sandesh

बागबाहरा नगरपालिका में सबसे अधिक भाजपा का 6 वार्डों में कब्ज़ा.

बागबाहरा नगरपालिका में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों में सबसे अधिक 6 वार्डों में भाजपा  ने जीत हासिल की है. वहीं 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है जबकि 4 वार्डों में कांग्रेस को जीत मिली है.  

बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार ठाकुर ने ने जीत हासिल की है, 2 से भाजपा प्रत्याशी मोगेश चंद्राकर, 3 से भाजपा प्रत्याशी संतोषी कुशल देवांगन, 4 से भाजपा प्रत्याशी साधना सोनी, 5 से भाजपा प्रत्याशी सूर्या देवांगन, 6 से कांग्रेस प्रत्याशी हेंमत ठाकुर, 7 से निर्दलीय प्रत्याशी मता यादव, 8 से भाजपा प्रत्याशी प्रिंस चावला, 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सेतराम बघेल, 10 से निर्दलीय आशाराम बांधे, 11 से कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल, 12 से निर्दलीय लोकेश्वर चंद्राकर, 13 से भाजपा प्रत्याशी दीपक यादव, 14 से निर्मला मदन देवांगन निर्दलीय और 15 से अनिता तांडी निर्दलीय.


अन्य सम्बंधित खबरें