शराब पीकर गाली गलौच, मामला दर्ज - CG Sandesh

शराब पीकर गाली गलौच, मामला दर्ज

बेदराम चैहान ने सरायपाली थाना में शिकायत दर्ज कराया है कि 23 दिसंबर को लगभग 06-07 बजे शाम को नीराबाई शराब पीकर मोहल्ला में शोर शराबा कर हल्ला गुल्ला कर रही थी. जिसे उसके  परिवार द्वारा मना करने पर वह उनकी बात को न सुनकर और हल्ला गुल्ला कर गाली गलौच करने लगी. जिसके बाद बेदराम द्वारा नीराबाई को गाली गलौच करने से मना किया गया. जिसपर नीराबाई ने शराब के नशे में बेदराम के पुरे परिवार को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखा लोहे का हसियानुमा औजार से बेदराम के सिर में मारकर चोट पहुँचाया. जिससे बेदराम के सिर से खुन निकलने लगा, तब उसके परिवार के लोगो द्वारा डायल 112 को फोन कर उसके माध्यम से उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें