लापरवाही पूर्वक चलाकर लड़की को मारी ठोकर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

लापरवाही पूर्वक चलाकर लड़की को मारी ठोकर, मामला दर्ज

आमापाली निवासी विजय बरिहा ने बसना थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी लड़की को मोटर सायकल ने एक्सीडेट किया है, उसने पुलिस को बताया है कि 23 दिसंबर को वह ग्राम अमलीडीपा उडिसा अपने घर काम से गया था, और  दोपहर करीब 03.00 बजे उसके मोबाईल मे उसका साला कमल बरिहा ने फोन करके बताया कि ग्राम बरोली का नंद दास अपनी मोटर सायकल को काफी तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर अपने घर के पास खड़ी संतोषी बरिहा को एक्सीडेंट कर दिया है. जिससे उसकी लड़की संतोषी बरिहा को सिर, दाहिना हाथ, दाहिना पैर मे चोंट आई और ईलाज अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में चल रहा है. जिसपर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें