मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज - CG Sandesh

मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज

महासमुंद के वार्ड न 1 में बच्चे से मारपीट व गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया है. राजेश्वर साहू ने पुलिस को बताया है कि 24 दिसंबर को 01 बजे आटो वह शोरूम में अपने होटल से चाय भेजा था तब अपने पुत्र सोनू साहू उम्र 15 वर्ष चाय की गिलास लेने शोरूम भेजा था, जिसपर वह शोरूम से गिलास को ला रहा था तभी दोपहर 2 बजे मुकेश चन्द्राकर ने सोनू साहू को जबरदस्ती गाली गलौज कर हाथ थप्पड से उसके साथ मारपीट की. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 323 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें