गाली देने से मना करने पर की मारपीट, मामला दर्ज
पटेवा
थाना में जितेन्द्र यादव ने अपने साथ हुए मारपीट को लेकर मामला दर्ज करया है, उसने
पुलिस को बताया कि वह सरेकेल रोड किनारे कृष्णा यादव के अंडा दुकान में हेल्पर काम
करता है, जहाँ 24 दिसंबर को लगभग 03 बजे कृष्णा यादव खाना खाने के लिये अपने घर
गया था और वह दुकान में अकेला था. तभी
पिथौरा निवासी रामू निषाद, रमेश निषाद एवं राजा जग्गी आये और कृष्णा यादव कहां है कहकर गंदी
गंदी गाली गलौज करने लगे जिसे जितेन्द्र ने गाली देने से मना किया तो वे सभी आवेश
में आकर उसे गंदी गंदी गाली गलौज कर कृष्णा यादव के बारे में पूछकर हाथ मुक्का से
मारपीट कर और राजा जग्गी द्वारा वही पास में पडे ठंडा रखने के कैरेट से मारपीट
करने लगा जिससे उसे चोट आई. मामले में पुलिस
ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 34 आईपीसी कायम कर विवेचना में
लिया है.