कसडोल:- तहसीलदार एस0एल0 सिन्हा के खिलाफ थाना राजादेवरी में क... - CG Sandesh

कसडोल:- तहसीलदार एस0एल0 सिन्हा के खिलाफ थाना राजादेवरी में किसान पहुँचा रिपोर्ट लिखाने।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 26 दिसम्बर 2019 को ग्राम चांदन का किसान किशोर कुमार नायक पिता स्व. ठाकुर राम नायक सुबह ग्राम के चिंताराम डड़सेना के ट्रेक्टर को किराया कर गोलाझर सोसायटी ले जाया जा रहा था। कि रास्ते मे तहसीलदार एस0एल0 सिन्हा द्वारा रोक लिया गया और पूछताछ किया गया, किसान किशोर कुमार ने बताया कि यह मेरा धान है,और मेरा धान को बेचने जा रहा हु, और यह ट्रेक्टर खाली कर एक बार और आएगा और मेरे घर मे अभी भी सरना धान है आप घर जाकर देख लो।

तहसीलदार घर गया घर मे धान था फिर किस खेत मे लगाए थे कहा तो किसान ने खेत भी जाकर बताया और किसान ने कहा आप धान का सेम्पल भी ले लो। तो तहसीलदार ने कहा देखो तुम ये कहना कि चिंताराम का धान है, मै ट्रेक्टर किराया भी दूंगा, किसान ने कहा मैं अपना धान को कैसे कहु मैं नही कह सकता तो मुझे रुपये का लालच दिया।

जब नही माना तो मेरा धान को गोलाझर सोसायटी में रोक दिया,  और मेरा टोकन और ऋण पुस्तिका को साथ ले गया,  इस तरह से एक अधिकारी द्वारा परेशान किया जा रहा,  जिसकी रिपोर्ट लिखाने में स्वम् किशोर कुमार नायक थाना राजादेवरी गया था,  की मुझे बेवजह परेशान कर रहा है कि रिपोर्ट लिखाने तो थानेदार माझी ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया और कहा कि तहसीलदार मेरे से बड़े अधिकारी है आप SDM को शिकायत करो जिससे में वापस आ गया और गोलाझर सोसायटी में आया तो फड़ प्रभारी ने कहा आज मौशम खराब है आप अपना धान लेकर जा सकते हो कल खरीदी होगा, तहसीलदार ने कहा है। जबकि तहसीलदार मेरा टोकन औए ऋण पुस्तिका ले गया है। मै किस बेस में धान बेचूंगा। तहसीलदार पर कार्यवाही जरूर होना चाहिए में SDM के पास जाऊंगा मेरी शिकायत पर कार्यवाही नही होगी तो मैं आत्महत्या कर लूंगा,जिसकी जवाबदारी तहसीलदार की होगी।

इस संबंध में तहसीलदार से फोन से संपर्क करना चाहा तो फोन रिसीव नही किया।तहसीलदार के इस तरह के कार्य से ग्रामीणों में आक्रोश है।


अन्य सम्बंधित खबरें