शराब के नशे में पड़ोसी ने की मारपीट.
अमरिका
सेन ने महासमुंद थाना में शिकायत दर्ज करायी है कि उसके साथ पड़ोसी ने शराब के नशे
में गाली गलौच व मारपीट किया है, उसने बताया कि 25 दिसंबर को वह अपने पति के साथ घर पर थी, रात्री करीब 09 बजे पड़ोस के मोहन राजपूत अपने घर के
आंगन मे शराब के नशे में गंदी-गंदी गाली कर रहा था जिसे मना करने पर तुम मना करने
वाली कौन होती हो कहकर अमरिका सेन को गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी
देते हुये, अपने घर से रोटी बनाने का
लोहे का तावा से अमरिका के सिर पर मारपीट की जिससे उसके सिर में चोट लगने से खून
बहने लगा. जिसे बीच बचाव करने आये अमरिका के पति ईश्वर सेन को भी गंदी गंदी गालिया देकर हाथ
मुक्का से मारपीट किया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी मोहन राजपूत के विरूद्ध अपराध धारा
294, 323 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
विवेचना में किया है.