मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज - CG Sandesh

मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज

नया रावणभाठा  वार्ड नं 30 निवासी  विनोद साहू ने महासमुंद थाना में शिकायत दर्ज कराया है कि 25 दिसंबर को भरत साहू के घर के सामने वह गली में वह कुशाल साहू के साथ बैठा था की शाम करीब 05:30 बजे भरत साहू के पीकप चालक इन्द्रसिंह राजपूत को कहां रहते हो पूछने पर तुम पूछने वाले कौन होते हो कहकर उसे गंदी गंदी गालियां देने लगा और उसी समय भरत साहू अपने घर से निकलकर दोनों एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे,  बीच बचाव करने आये कुशाल साहू को भी तुम छुडाने वाले कौन होते हो कहकर उसे भी दोनों ने गंदी गंदी गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भरत साहू व इन्द्रसिंह राजपूत के विरुद्ध धारा 323, 34 एवं 294 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

वहीं ग्राम जीवतरा निवासी इन्द्रसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह भरत साहू रावणभाठा के यहां ड्रायवरी का काम करता है और 25 दिसंबर को उक्त छोटा हाथी को बाहर काम से चलाकर शाम 05:30 बजे वाहन स्वामी भरत साहू के घर के पास लाकर खडा कर अपने सायकल से घर जा रहा था उसी समय विनोद साहू उम्र 21 नयारावणभाठा, महासमुंद का कहां जा रहा है कहकर जबरन गंदी गंदी गाली दिया मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसपर आवाज सुनकर भरत साहू बीच बचाव करने आया तो उसे भी गंदी गंदी गालियां देकर तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें