मोटर सायकल से गिरकर हुई थी मौत
महासमुंद
थाना अंतर्गत विनोद राइस मिल के पास 25
अक्टूबर को मोटर सायकल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत होने का मामला दर्ज
किया गया है. 25 अक्टूबर को मोटर सायकल दुर्घटना होने पर पुलिस ने जांच के दौरान
घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा मृतक के परिजनों का कथन लिया गया जिसमे पाया गया
कि आरोपी मृतक नारायण साहू अपनी मोटर सायकल CG 04 KW 9428 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर
घटना स्थल पर रोड में मोड़ होने से अपनी मोटर सायकल को मोड़ नही पाया एवं सीधा रोड़
के नीचे चला गया जिससे खाली प्लाट में बने डीपीसी में टकराकर मोटर सायकल सहित गिर
गया जिससे नाक और चेहरे में गंभीर चोट आने से उसका घटना स्थल पर मौत हो गया. जिस
पर पुलिस ने मृतक नारायण साहू के विरूध्द अपराध सदर धारा 304(A)
आईपीसी भादवि का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर
विवेचना में लिया गया.