कार ने मारी ठोकर, मामला दर्ज
ग्राम
सिनोधा निवासी कुंवर सिंह साहू ने पटेवा थाना में शिकायत दर्ज कराया है कि 25
दिसंबर को लगभग 09:30 बजे वह तथा खेमलाल साहू झलप से पटेवा
की ओर आ रहे थे तभी उसका भतिजा भूषण साहू अपनी मोटर सायकल CG 06 D 4995 में अपनी बेटी कु0 मोक्ष साहू को बैठाकर दर्रीपाली से
गांव वापस जाते समय एनएच 53 मेनरोड दर्रीपडाव मोड के पास पहुंचा था
कि उसी समय पटेवा की ओर से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक CG 07 BT 9854 का चालक अपने कार को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर भूषण साहू
के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे भूषण साहू के सिर, दाहिने
पैर में तथा कु0 मोक्ष के दाहिने पैर एवं सिर में चोट लगा है जिसे उपचार हेतु
महासमुंद अस्पताल ले जाया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के
विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
विवेचना में लिया.