रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्ज
ग्राम
भटगांव निवासी महेन्द्र कुमार खुंटे ने कोमाखान थाने में शिकायत दर्ज कराया है उसे
साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है. उसने पुलिस को बताया कि वह कक्षा
12
वीं में पढ़ाई करता है और 24 दिसंबर को ग्राम भटगांव में गुरू घासीदास
जयंती का कार्यक्रम था जिसे देखने के लिये वह टिकेश्वर खुंटे के साथ गया था. जिसके
बाद कार्यक्रम देखकर वह 25 दिसंबर को करीब 03:30 बजे रात्री में टिकेश्वर खुंटे के साथ
वापस घर आ रहे थे कि गांव के गली के पास उसी समय गांव के आम कुमार, टिकेश्वर निराला, धर्मेन्द्र, ललित, टकेश्वर निराला भी पीछे से आ रहे थे जहाँ टिकेश्वर
निराला ने उसे धक्का मारा जिससे उसने क्यों धक्का मार रहे हो कहकर बोला तो
टिकेश्वर ने उसके साथ गंदी गंदी गाली गलौच किया और हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे महेंद्र कुमार और टिकेश्वर खुंटे को
गंभीर चोट आयी. मामले में पुलिस ने आरोपीयों
के विरूद्ध अपराध धारा 147, 294, 323, 341 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.