धान बिक्री करने के लिये नहीं देंगे कहकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

धान बिक्री करने के लिये नहीं देंगे कहकर मारपीट, मामला दर्ज

ग्राम डोगंरीपाली निवासी श्रीराम सिदार ने सरायपाली थाना में शिकायत दर्ज कराया है कि करीबन 15 दिन पहले वह अपने बेटी दामाद चचरेल निवासी अक्षय कुमार नेताम के पास था जहां से वापस आने पर उसके करीबन 03 एकड जमीन तथा उसके स्वर्गवासी पत्नि मंगलाद बाई के नाम में लगभग 03 एकड जमीन तथा उसके बेटा बहु अशोक बाई के नाम पर 03 एकड इस प्रकार कुल 09 एकड जमीन जिसमें इस साल सब मिलकर धान फसल कमाये थे, जिसमे श्रीराम सिदार के पट्टा से जिला साख सहकारी समिति लंबर में कुछ सरकारी खाद एवं कुछ नगदी रकम इस प्रकार कुल 39,626 रूपये को ऋण लिया गया है.

जिसे लेकर श्रीराम सिदार ने अपने बेटा बहु एवं नाती नतनीन को बैंक में लिये ऋण पैसा को चुकाने के लिये धान को बिक्री करने के लिये धान की मांग किया तब उसका नाती लीलाधर, उमाशंकर एवं नतनीन कु0 गायत्री द्वारा उसे धान बिक्री करने के लिये नहीं देंगे कहकर ऋण का पैसा जहां से तु पटाना चाहता है पटा लेना कहकर उसे गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे. जिसके बाद श्रीराम सिदार अपने घर से निकलकर दामाद के घर चचरेल जा रहा था तब तीनो मिलकर मेन रोड में उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाये है तथा खाना पीना भी नहीं देगे कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये. जिसपर पुलिस ने मामले के आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294, 323 एवं 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें