नहीं रहे छत्तीसगढ़ के कर्मयोगी, दिव्यांगों के मसीहा डॉ. डी.प... - CG Sandesh

नहीं रहे छत्तीसगढ़ के कर्मयोगी, दिव्यांगों के मसीहा डॉ. डी.पी. अग्रवाल बिलासपुर

आज तड़के सुबह हुआ निधन, 28 दिसंबर की शाम 4:00 बजे बिलासपुर में होगा अंतिम संस्कार

शक्ति-- अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के माध्यम से सेवा कार्यों में पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने वाले एवं बिलासपुर विकास प्राधिकरण बीडीए के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. द्वारिका प्रसाद अग्रवाल (डी.पी.अग्रवाल) का आज दिनांक 28 दिसंबर 2019 दिन-शनिवार को सुबह आकस्मिक निधन हो गया है, तथा डॉ. डी.पी.अग्रवाल विगत कुछ महीनों से अस्वस्थता के चलते स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे,एवं उनके निधन पर अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद सहित विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया है, तथा डॉ. डी.पी. अग्रवाल का अंतिम संस्कार आज दिनांक 28 दिसंबर 2019 दिन- शनिवार को शाम 4:00 बजे उनके गृह निवास साईं होम विद्या नगर बिलासपुर से निकलकर दयालबंद स्थित मधुवन मुक्तिधाम बिलासपुर में होगा प्रभु से हम सभी यह प्रार्थना करते हैं कि डॉ. डी.पी.अग्रवाल के परिवारजनों को इस गहरे दुख का सामना करने शक्ति प्रदान करें एवं डॉ. डी.पी अग्रवाल की मृतआत्मा को शांति प्रदान करें

ज्ञात हो कि डॉ. डी.पी. अग्रवाल वर्तमान में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का सजगता पूर्वक निर्वहन कर रहे थे



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें