गौरटेक तालाब के पास खुडखुडिया खेलते हुए जुआडिओ को पकडा गया.
बसना पुलिस ने ग्राम गौरटेक तालाब के पास चार जुआड़ीयों को पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि 28 दिसंबर को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम गौरटैक तालाब के पास कुछ जुआडी खुडखुडिया नाम जुआ खेल रहे है, जिसपर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान ग्राम गौरटेक तालाब के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रूपये पैसे का दांव लगाकर गोंटी पट्टी से खुडखुडिया नामक जुआ खेलते जुआडिओ को पकडा गया. जिसमे श्रीधर साहू पिता प्यारेलाल साहू उम्र 40 साल बांनीपाली, उत्तर कुमार भोई पिता सम्पतलाल भोई उम्र 42 साल गौरटेक, घनश्याम पटेल पिता जगसाय पटेल उम्र 32 साल बांनीपाली, हेमसागर सिदार पिता परमानंद सिदार उम्र 33 साल गिधापाली शामिल है.
पुलिस बताया कि उपरोक्त जुआडियों के पास से कुल 5220 रूपये एवं फड से 9800 कुल रकम 15020 रूपये एवं 06 नग गोटी, एक नक टोकनी, एक नग पट्टी, एक नग चटाई को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.