मोटर सायकल ने महिला को मारी ठोकर, मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत
छत्तीसगढ स्कुल के सामने मोटर सायकल द्वारा महिला को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर
मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया कि जयराम नेताम की पत्नी वार्ड क्र0 30 नयारावण भाठा उड़िया पारा निवासी
जब 28 दिसंबर को काम करके वापस घर आ रही थी, इस दौरान वह छत्तीसगढ स्कुल के सामने
मेन रोड के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल
हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 04 MV 2126 का चालक
द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिसके बाद उसे डायल 112 वाहन द्वारा ईलाज हेतु
जिला अस्पताल महासमुन्द लाया गया. जिसपर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरूद्ध
अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें